{"_id":"57cc5f044f1c1bfd3531758d","slug":"dr-improve-players-skills-manoj","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों के हुनर को निखार रहे डॉ. मनोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों के हुनर को निखार रहे डॉ. मनोज
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
चयनित कबड्डी खिलाड़ियों के साथ डा. मनोज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीवीएएस इंटर कॉलेज हाथरस के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता एवं प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा भी विद्यार्थियों के आदर्श गुरू बने हुए हैं। संसाधनों के अभाव के बावजूद भी इनके विद्यालय के विद्यार्थी लगातार प्रदेश स्तर पर खेलकर हाथरस का नाम रोशन कर रहे हैं।
इस सत्र की अब तक हुई खेल प्रतियोगिताओं में उनके दो छात्र शिवा राना व विशाल दिसवार को प्रदेश स्तरीय कबड्डी टीम के लिए चयनित किया जा चुका है। यह छात्र 6 से 9 सितंबर तक फैजाबाद में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। जबकि इनका शिष्य अमन चौधरी कबड्डी की मंडल स्तर की टीम में शामिल रहा है।
पिछले वर्ष भी बालिकाओं की टीम में इनकी छात्र प्रियंका पौनिया, रूबी शर्मा, काजल, शिव कुमारी, छाया का चयन हुआ था। जिसमें से प्रियंका पौनिया के प्रदेश स्तरीय टीम में चयनित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
शिक्षा सत्र 2015-16 में क्रिकेट की अंडर 19 टीम में इनके विद्यार्थी राहुल, अमन राज माथुर, विशाल वर्मा प्रदेश स्तरीय टीम में सहभागिता कर चुके हैं। अंडर 17 टीम में अजय स्वराज माथुर व अरुण यादव का चयन हो चुका है। जबकि अंडर 14 टीम में विशाल कुमार, रिशभ राजा, सुधाकर माथुर का प्रदेश स्तरीय क्रिकेट टीम में चयन हो चुका है।
इसके अलावा टीटी व बैडमिंटन में छात्रा जीत द्विवेदी प्रदेश स्तर पर खेल चुकी है। जिला स्तरीय रैली में बालिका वर्ग में प्रियंका पौनिया व बालक वर्ग में आशिफ खान ओवर ऑल चैंपियन रहे हैं। इसके साथ बाल विज्ञान कांग्रेस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चाहत कुमार का चयन हुआ है।
जवाहर विज्ञान प्रतियोगिता की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिताशु विमल, नेहा वर्मा, पायल शर्मा का चयन हो चुका है। उनका मामना है कि विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं हों तो इन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करने की क्षमता है।