{"_id":"67a90abf4c4ba5758408c217","slug":"dr-ambedkars-statue-demolished-during-aarti-people-angry-hathras-news-c-56-1-mrt1060-126796-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आरती में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को गिराया, लोगों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आरती में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को गिराया, लोगों में गुस्सा
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव आरती में शनिवार की रात अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को गिराकर कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। डॉ. आंबेडकर के अनुयायी व भीम आर्मी कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। तहसीलदार ने नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देकर इन्हें शांत किया।
गांव आरती में कुछ समय पहले भी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया था। शनिवार की रात करीब 11 बजे अराजक तत्वों ने फिर से प्रतिमा को गिरा दिया और क्षतिग्र्रस्त कर दिया। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा को गिरा हुआ देखा तो उनमें आक्रोश फैल गया। सूचना पर नायब तहसीलदार अशोक गुप्ता और थाना पुलिस भी गांव में पहुंच गई।
डॉ. आंबेडकर के अनुयायियों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का कहना है कि दूसरी बार इस तरह की घटना की गई है। गांव का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की। तहसीलदार ने नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया, इसके बाद हंगामा कर रहे लोग शांत हुए। गांव के ही गिर्राज किशोर ने सादाबाद कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।