{"_id":"69ab3e8cce4b0e567f0af75c","slug":"dog-rips-flesh-from-young-womans-elbow-hathras-news-c-56-1-hts1003-145464-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कुत्ते ने युवती की कोहनी से नोचा मांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कुत्ते ने युवती की कोहनी से नोचा मांस
Sat, 07 Mar 2026 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
कुत्ते के हमले से घायल युवती। संवाद
- फोटो : Samvad
गांव मड़नई में एक कुत्ते ने एक युवती पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव निवासी दीपू चौधरी की 24 वर्षीय बेटी तनु नौहवार शुक्रवार की सुबह खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर आ रही थी तो इस दौरान एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने तनु की कोहनी से मांस नोच लिया। शोर मचाने पर आए लोगों ने कुत्ते को भगाया।
उन्होंने बताया कि यह कुत्ता पहले भी गांव में कई अन्य लोगों पर हमला कर चुका है, लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा रहा। दीपू ने बताया कि उनकी बेटी तनु बीएसएफ असिस्टेंट कमांडिंग ऑफिसर के स्किल टेस्ट की तैयारी कर रही थी, अब उसकी तैयारी भी बमुश्किल हो पाएगी। संवाद