{"_id":"60da13ff8ebc3eacd9557137","slug":"doctors-will-meet-chief-minister-for-emergency-trauma-center-sadabad-news-ali2667346197","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे चिकित्सक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
डॉक्टर्स एसोसिएशन सादाबाद की बैठक जीएस मेडिकल सेंटर पर डॉ. यूएस गौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तो वहीं प्रदेश आईएमए के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. हरेंद्र गुप्ता को एसोसिएशन के संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। इस दौरान सादाबाद में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर खोलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने की बात कही गई।
बैठक में कोरोना के कारण रोगियों को हुई परेशानियों के लिए दुख व्यक्त किया गया और मरीजों को भरोसा दिलाया कि चिकित्सक सुख दुख में सभी परिवारों के साथ हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष चिकित्सकों की फीस में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। सभी चिकित्सक वैक्सीन से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन के लिए काउंसलिंग करेंगे।
पोस्ट कोविड अवसाद ग्रस्त मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। एसोसिएशन के चिकित्सक सादाबाद में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर खोले जाने के लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलेंगे। सभी चिकित्सकों से शीघ्र पंजीकरण नवीनीकरण कराने के लिए आग्रह किया गया।
विज्ञापन
डॉ यूएस गौड़ ने सभी चिकित्सकों से अनुरोध करते हुए कहा कि मरीजों को कम से कम जांच और दवा लिखें और मरीजों के हित में जितना संभव हो योगदान दें। बैठक में अंत में कोरोना से मृत लोगों के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में डॉ. मुकेश गौतम, डॉ. विनय उपाध्याय, डॉ. वरुण शर्मा, डॉ. तरुण शर्मा, डॉ. महेंद्र पाल, डॉ. एमसी गौड़, डॉ. अतीक अहमद, डॉ. एसके पाराशर, डॉ. योगेश शर्मा आदि उपस्थित थे।