फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Doctors are asking every patient... "Are you experiencing shortness of breath?"

Hathras News: हर बीमार से पूछ रहे चिकित्सक.. सांस तो नहीं फूल रही

Sat, 05 Sep 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 05 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Doctors are asking every patient... "Are you experiencing shortness of breath?"
बागला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की कतार। संवाद - फोटो : Samvad
स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के संभावित खतरे और लक्षणों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और जिला अस्पताल के चिकित्सक विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। ओपीडी में आने वाले बुखार के प्रत्येक मरीज से डॉक्टर सबसे पहला सवाल यही पूछ रहे हैं कि बुखार के साथ सांस तो नहीं फूल रही।
विज्ञापन


सीएमओ डाॅ. वेदप्रकाश ने बताया कि सामान्य बुखार के साथ-साथ यदि मरीज को सांस लेने में तकलीफ या सीने में भारीपन की शिकायत है तो यह स्वाइन फ्लू का शुरुआती लक्षण हो सकता है। ऐसे मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। हालांकि राहत की बात है कि अभी ऐसा कोई मरीज नहीं मिल रहा है। विशेष रूप से मधुमेह, अस्थमा/दमा और फेफड़ों से संबंधित सांस के पुराने रोगियों को इसका खतरा सबसे अधिक होता है।
विज्ञापन

ऐसे उच्च जोखिम वाले मरीजों की केस हिस्ट्री बहुत ध्यान से जांची जा रही है। एएनएम व आशा के जरिये घर-घर पहुंचकर बुखार वाले मरीज ट्रेस किए जा रहे हैं। ओपीडी में पहुंचने वाले मरीज भले ही मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे, लेकिन चिकित्सक व अन्य स्टाफ सतर्कता बरत रहा है। परामर्श के दौरान मरीजों को मास्क पहनने की सलाह भी दी जा रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी सुबह 11 बजे तक ही खुली। इन तीन घंटों में 600 से अधिक मरीज जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड अलर्ट पर, फिलहाल राहत
टीबी अस्पताल में स्वाइन फ्लू के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। राहत की बात यह है कि वर्तमान में इस वार्ड में स्वाइन फ्लू का एक भी मरीज भर्ती नहीं है। हालांकि एहतियात के तौर पर दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक और चिकित्सकों की टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।


बचाव और सावधानी के लिए चिकित्सक की सलाह

मास्क का प्रयोग करें : सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बस स्टैंड और अस्पताल में जाने से पहले चेहरे पर मास्क जरूर लगाएं।

हाथों की स्वच्छता : किसी भी वस्तु को छूने के बाद या बाहर से घर लौटने पर हाथों को साबुन व सेनिटाइज़र से अच्छी तरह साफ करें।

लक्षण दिखने पर न करें लापरवाही : यदि तेज बुखार के साथ लगातार खांसी, गले में खराश, शरीर में तेज दर्द और सांस फूलने की समस्या हो तो बिना देर किए सरकारी अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श लें।

खुद से दवा न लें : बिना चिकित्सकीय सलाह के मेडिकल स्टोर से दवाइयां लेकर खाना खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed