{"_id":"5c34f16ebdec2257022f9fb9","slug":"dm-visits-office-of-collectorate-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया कलेक्ट्रेट के दफ्तरों का मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया कलेक्ट्रेट के दफ्तरों का मुआयना
Wed, 09 Jan 2019 12:30 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय में निरीक्षण करते डीएम व एडीएम।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। मंडलायुक्त अलीगढ़ अजयदीप सिंह के 10 जनवरी को प्रस्तावित निरीक्षण के चलते मंगलवार को डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य और एडीएम रेखा एस चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया।
डीएम ने कलेक्ट्रेट के संयुक्त कार्यालय, राजस्व अभिलेखागार, सीआरए, डीएलआरसी, जिला पूर्ति कार्यालय, जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय, सैनिक कल्याण कार्यालय, आयुध, वीआईपी प्रकीर्ण आदि पटलों का मुआयना किया।
उन्होंने विभिन्न कक्षों में अलमारियों को खुलवाकर पत्रावलियों और अभिलेखों को देखा। जनसामान्य, शासन एवं अन्य विभागों के पत्रों पर कार्रवाई की स्थिति का भी निरीक्षण किया। डीएम ने मेजों के दराज को भी साफ करने के निर्देश दिए। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यालय से अनुपयोगी समान को बाहर करने के निर्देश दिए। डीएम ने कलेक्ट्रेट में हरियाली और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।