फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DM say to write a letter to government if project work not finish

कार्य पूर्ण नहीं करने वाली संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखे पत्र ःडीएम

Mon, 14 Sep 2020 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
DM say to write a letter to government if project work not finish
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में निर्माणाधीन 50 लाख रुपये से अधिक लागत की पूर्ण और अपूर्ण परियोजनाओं की डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने समीक्षा की। डीएम ने जिन परियोजनाओं में धनराशि उपलब्ध है और कार्य पूर्ण नहीं किया है, उन कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और शासन को पत्र लिखने के निर्देश सीडीओ को दिए।
डीएम ने कहा कि जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है, उनको तत्काल पूर्ण कर हैंडओवर कर दिया जाए। डीएम ने जल निगम को गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए। डीएम ने जल निगम द्वारा काम में लापरवाही बरतने पर शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा शहर में पाइप लाइन डालने के दौरान की गई खुदाई में हुए गड्ढों में मिट्टी भरवाते हुए सड़क की मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने राज्य सेतु निगम निर्माण इकाई अलीगढ़ द्वारा तालाब चौराहे और सहपऊ मार्ग पर बनाए जा रहे ऊपरगामी पुल के निर्माण के बारे में भी जानकारी ली। कार्यदायी संस्था ने अवगत कराया गया कि रेलवे द्वारा मुख्य सेतु का निर्माण अभी शुरू नहीं किया गया है। तालाब चौराहे पर सेतु निर्माण के दौरान सड़क की खुदाई की गई थी। डीएम ने निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढों को तत्काल भरवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed