फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   dm got anger on slow progress of developement work

विकास कार्यों की धीमी गति पर डीएम नाराज

Mon, 08 Feb 2021 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
dm got anger on slow progress of developement work
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले विकास कार्यों के नवीन 37 बिन्दुओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में हुई। जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उन अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश सीडीओ को दिए।
जिलाधिकारी ने जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीबी उन्मूलन, रोजगारपरक योजनाओं एवं विभागीय कार्यों को गुणवत्ता सहित समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पेंशन, राशन, आयुष्मान भारत योजना, उद्योग से आदि जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागीय अधिकारिओं को कैंप लगाकर पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से दवाइयों की उपलब्धता, एंबुलेंस, विशेष सर्विलांस अभियान की प्रगति, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, वेक्टर जनित रोग, आयुष्मान गोल्डन कार्ड के बनाने आदि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

आयुष्मान गोल्डन कार्ड निर्माण की प्रगति संतोषजनक न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से पात्र लाभार्थियों की सूची ब्लाक वार एवं ग्रामवार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एसीएमओं को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एक्सईएन सिंचाई को निर्देश दिए कि नहरों/रजवाहों में कटान किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत की बकाया वसूली का प्रतिशत संतोषजनक न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिन विभागों का विद्युत का बिल का भुगतान नहीं हुआ है उसका भुगतान तत्काल कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन विभागों के पास में बजट उपलब्ध नहीं है तो वह बजट की मांग कर लें। मनरेगा योजना अंतर्गत 4 चेकडेमों में से 2 पर कार्य प्रारंभ हो गया है तथा शेष 2 पर 2 से 3 दिन के अंदर कार्य शुरू कर लिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने छात्रवृत्ति, शादी अनुदान योजना एवं पेंशन के बारे में जानकारी ली। जिला समाज कल्याण अधिकारी के फीडिंग कार्य की प्रगति संतोषजनक न होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। डीएम ने अमृत योजना के तहत किए जा रहे कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कौशल विकास के अंतर्गत दिए गए रोजगार के बारे में जानकारी करते हुए बताया कि पंजीकृत 1214 में से 865 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिलाधिकारी ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़कों के कराए जा रहे 12 कार्यों में से 4 कार्य पूर्ण होने तथा 08 कार्य शेष रहने पर नाराजगी व्यक्त की।
किसान सम्मान निधि में लंबित 6,000 में से 1,000 की डाटा फीडिंग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने तत्काल डाटा फीडिंग की गति को तेज करते हुए डाटा फीडिंग कराने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग द्वारा चलायी जा रही सहभागिता योजना, टीकाकरण, ईअर टैगिंग तथा संरक्षित योजना में प्रगति संतोषजनक न होने पर जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।

बैठक में सीडीओ आरबी भास्कर, सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर, परियोजना निदेशक, उप निदेशक कृषि एचएन सिंह, जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार, जिला दिव्यांग जन एवं सशक्तीकरण अधिकारी प्रतिभा पाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed