फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DM and other officials will inspect MNREGA works

मनरेगा के कामों का डीएम सहित अन्य अधिकारी करेंगे निरीक्षण

Sat, 14 Sep 2019 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
DM and other officials will inspect MNREGA works
मनरेगा के कामों का डीएम व अन्य अफसर करेंगे निरीक्षण
विज्ञापन

आयुक्त मनरेगा ने दिए निर्देश, कामों में लापरवाही पर शासन सख्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मनरेगा के कामों में लापरवाही बरते जाने को लेकर अब शासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। आयुक्त मनरेगा ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि मनेरगा के कार्यों का निरीक्षण किया जाए। एडीएम सहित अन्य अधिकारियों द्वारा मनरेगा निरीक्षण कर गुणवत्ता को सुधारा जाए, ताकि ग्रामीणों को अपने ही गांव में रोजगार मिल सके।
मनरेगा के गांवों में किए जाने वाले कार्यों की शासन स्तर पर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। गत दिवसों में निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां सामने आईं। आयुक्त मनरेगा ने कहा है कि शासनादेश में निहित व्यवस्थाओं के अनुरूप अधिकारियों द्वारा निरीक्षण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसकारण फील्ड स्तर पर कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। यहां तक कि किसी भी कार्य स्थल पर सीआईबी नहीं पाया गया। इन परिस्थितियों को देखते हुए ग्राम पंचायत स्तर के कार्यों का बीडीओ, एपीओ और एडीओ द्वारा शतप्रतिशत स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ये अधिकारी करेंगे प्रतिमाह निरीक्षण
डीएम -- 8
संयुक्त विकास आयुक्त - 20
जनपद के समस्त अपर जिलाधिकारी -- 10
मुख्य विकास अधिकारी -- 20
जिला विकास अधिकारी -- 20
परियोजना निदेशक -- 20
समस्त एसडीएम-- 10
उपायुक्त श्रम रोजगार-- 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed