{"_id":"64c417dd669c95a0ca00f40b","slug":"district-will-get-four-new-102-ambulances-in-august-hathras-news-c-56-1-sali1016-2741-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जिले को अगस्त में मिलेंगी चार नई 102 एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जिले को अगस्त में मिलेंगी चार नई 102 एंबुलेंस
Sat, 29 Jul 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
जिले को माह अगस्त में चार नई 102 एंबुलेंस की सौगात मिलेगी। एबुंलेंस के जरिए गर्भवती महिलाओं और बीमार बच्चों को अस्पताल लेकर आने में मदद मिल सकेगी। शासन स्तर से इसके लिए मंजूरी दे दी गई है।
जिले के ग्रामीण इलाकों से गर्भवती महिलाओं और बीमार बच्चों को एंबुलेंस से उपचार के लिए लाने के लिए 102 एंबुलेंस का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं के परिजनों को 102 नंबर डायल करना पड़ता है। इस सेवा के शुरू होने के साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा पर भी भार कम हुआ है। यहां जिले में वर्तमान में 102 एंबुलेंस 18 संचालित हैं। यह एंबुलेंस सीएचसी व पीएचसी से गंभीर अवस्था में गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल भी लेकर आती है।
अब शासन की ओर से जिले को चार नई 102 एंबुलेंस देने की स्वीकृति दी गई है। यह एंबुलेंस अगस्त में जिले में आ जाएंगी। इनको ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात किया जाएगा। जिले में जल्द ही नई 108 एंबुलेंस मंगवाने के भी प्रयास स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किए जा रहे हैं।