फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   District sports competition started Akash in race and Ajit won in long jump

Hathras News: जिला खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, दौड़ में आकाश और लम्बी कूद में अजीत ने मारी बाजी

Wed, 01 Feb 2023 07:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 01 Feb 2023 07:02 PM IST
सार

हाथरस के बागला महाविद्यालय में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुए। पहले दिन दौड़ और लम्बी कूद का आयोजन हुआ। दूसरे दिन 2 फरवरी को खो-खो, बॉलीबाल एवं गोला फेंक का आयोजन किया जायेगा।   
 

विज्ञापन
District sports competition started Akash in race and Ajit won in long jump
दौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के बागला महाविद्यालय में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ बागला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश शुक्ला ने हरी झन्डी दिखाकर किया। पहले दिन दौड़ और लम्बी कूद का आयोजन हुआ। दूसरे दिन 2 फरवरी को खो-खो, बॉलीबाल एवं गोला फेंक का आयोजन किया जायेगा।   

विज्ञापन


दौड प्रतियोगिता में बरसामई के आकाश कुमार प्रथम, पीहरी के प्रहलाद द्वितीय तथा हाथरस के सौरभ पुण्डीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद में रूहेरी के अजीत कुमार  प्रथम, लाडपुर के अरूण द्वितीय, भरतपुर के अनिल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


लम्बी कूद
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य राजेश शुक्ला ने कहा कि खेल एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से खिलाड़ी न सिर्फ अपना, बल्कि वह पूरे देश, समाज व प्रदेश का नाम रोशन करता है। जो खिलाड़ी प्रतियोगिता में विजयी नहीं हुए है, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, वे और अच्छी तैयारी करें और आगे की  प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके जीत हासिल करें।


नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा ने कहा कि खेल से युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेलकूद में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा भाग लेना चाहिए। लेखा एवं कार्यक्रम सुपरवाइजर ऊषा सक्सेना ने कहा कि खेल हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है, हर व्यक्ति को प्रतिदिन कोई न कोई खेल खेलना आवश्यक है, जिससे उनका शारीरिक विकास सही तरह से हो। 

इस दौरान अनिल कुमार, कृष्णकान्त शर्मा, शैलेश प्रताप, दीपक, अरूण, अजीत कुमार, अनमोल उपाध्याय, आकाश कुमार, सुखवीर, प्रहलाद, धीरज, माधव, विवेक, सचिन वेन्देल, सुधीर कुमार, सौरभ आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed