फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   District hospital's electricity stopped for an hour, patients worried

Hathras News: एक घंटे ठप रही जिला अस्पताल की बिजली, मरीज परेशान

Thu, 14 Sep 2023 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 14 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
District hospital's electricity stopped for an hour, patients worried
बागला जिला अस्पताल में बिजली न आने पर भर्ती मरीज की हाथ के पंखे से हवा करते तीमारदार। संवाद - फोटो : Samvad
बागला जिला अस्पताल में बुधवार सुबह अचानक बिजली गुल हो जाने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से मरीज व उनके साथ आए तीमारदार परेशान हो गए। वार्डाें में अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन




मशीनों से होने वाली खून की जांचें नहीं हो सकीं। वार्ड में गर्मी से व्याकुल मरीजों की उनके तीमारदार हाथ के पंखों व अन्य तरीकों से हवा करते नजर आए। इस दौरान अस्पताल में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं रही। लगभग एक घंटे तक बिजली गुल रहने से मरीजों का तो हाल-बेहाल हुआ ही, अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों को भी काफी मुश्किलों का सामना कर ना पड़ा।
विज्ञापन





अस्पताल में बिजली चले जाने से एक दम अंधेरा हो गया। वार्ड में कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। गर्मी से काफी घुटन और बेचैनी महसूस हो रही थी। काफी देर बाद बिजली आई। तब जाकर राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मोहनलाल, मरीज






इलाज के दौरान चिकित्सक ने जांचें लिखी थीं। जांच कराने के लिए बैठे थे। तभी बिजली चली गई। बहुत देर बाद बिजली आई। तब जाकर मरीजों की जांच की गई।
-इंद्रपाल सिंह, तीमारदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed