{"_id":"64a5c4e2947ad247b50d028d","slug":"district-divided-into-four-zones-and-28-sectors-for-kanwar-yatra-hathras-news-c-56-1-sali1016-1797-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कांवड़ यात्रा के लिए चार जोन व 28 सेक्टर में बांटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कांवड़ यात्रा के लिए चार जोन व 28 सेक्टर में बांटा जिला
Thu, 06 Jul 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने जिले को सुरक्षा की दृष्टि से चार जोन और 28 सेक्टरों में बांट दिया है। डीएम अर्चना वर्मा ने प्रत्येक सेक्टर में आठ-आठ घंटे की तीन पालियों में अधिकारियों को नामित किया है।
चारों तहसीलों को जोन में बांटकर जोनल मजिस्ट्रेट और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। प्रत्येक पाली में एक जिला स्तरीय और एक तहसील स्तरीय अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
अपर जिलाधिकारी वि/रा बसंत अग्रवाल को तहसील हाथरस, डीएफओ सीपी सिंह को सासनी, मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र को सादाबाद तथा अपर जिलाधिकारी न्यायिक मोइनुल इस्लाम को सिकंदराराऊ का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को उनकी तहसील का जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। 11 जिला स्तरीय तथा 11 अधिकारियों को तहसील स्तरीय अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। संवाद