फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   discuss about new education policy, five teacher's awarded

नई शिक्षा नीति पर हुई चर्चा, पांच शिक्षक हुए सम्मानित

Mon, 07 Sep 2020 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
discuss about new education policy, five teacher's awarded
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शिक्षक कल्याण समिति के तत्वावधान में नई शिक्षा नीति-2020 पर एक शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन महात्मा गांधी इंटर कॉलेज हाथरस में हुआ। समिति के अध्यक्ष व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य वीएस ग्रोवर ने गोष्ठी की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद हाथरस के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम वार्ष्णेय ने पांच शिक्षकों को उनके प्रशंसनीय कार्यों के लिए श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित किया।

उन्होंने बताया कि अहिंसा गुप्ता प्रधानाचार्य जीएस कन्या कॉलेज मुरसान, संजीव सेंगर विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान बागला इंटर कॉलेज हाथरस, अरुण शर्मा शिक्षक जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज मीतई, हेमंत कटारा मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक व रवि कुमार मिश्रा जिलाध्यक्ष शैक्षिक महासंघ को सम्मानित किया गया। मौके पर 73 वर्ष बाद आई नई शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए केंद्र सरकार की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के अंत में समिति के मंत्री नथमल गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed