फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dirty water from the jam factory causes uproar, affecting 20,000 people

Hathras News: मुरब्बा फैक्टरी के गंदे पानी से हंगामा, 20 हजार लोग प्रभावित

Sun, 27 Sep 2026 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 27 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dirty water from the jam factory causes uproar, affecting 20,000 people
कलवारी रोड ​स्थित मुरब्बा फैक्टरी में हंगामा करते  लोग। संवाद - फोटो : Samvad
शहर के कलवारी रोड स्थित एक मुरब्बा फैक्टरी से निकलने वाले गंदे पानी ने आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। फैक्टरी का गंदा पानी नाली में छोड़े जाने से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। इससे कलवारी रोड, गिजरौली और नगला भीम के निवासियों को दुकानों पर बैठना और रास्ते से निकलना मुश्किल हो रहा है। इससे करीब 20 हजार आसपास के लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात नाली में गंदा पानी डालने से तेज बदबू फैली। इससे परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सुबह फैक्टरी पर पहुंचकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्टरी से निकलने वाला गंदा पानी नाली में बहने के साथ खाली प्लॉटों में भी डाला जा रहा है। इससे लंबे समय से गंदगी और दुर्गंध की समस्या बनी हुई है। लोगों को फैक्टरी के गंदे पानी से आसपास के जलस्तर के दूषित होने की भी आशंका है। क्षेत्र की करीब 20 हजार की आबादी इससे प्रभावित होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक, समस्या को लेकर पहले भी फैक्टरी संचालक से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। लोगों ने गंदे पानी की उचित निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। हंगामा करने वालों में गोपी पंडित, राधे सिंह, सुशील पाठक, मनीष, छोटू, किशन कुमार, नरेंद्र सिंह और विष्णु सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर उचित निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अलीगढ़ विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि फैक्टरी पर कार्रवाई जारी है। मुख्यालय को कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी घटना दोबारा हुई तो फिर से कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed