फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Digital gazetteer will be prepared of 11 chapters

Hathras News: 11 अध्यायों में तैयार किया जाएगा डिजिटल गजेटियर, होगी हाथरस की ए टू जेड जानकारी

Sat, 13 Jan 2024 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 13 Jan 2024 02:36 AM IST
सार

हाथरस जिले की पूरी जानकारी एक जगह पर रखने के लिए डिजिटल गजेटियर तैयार किया जाएगा। यह 11 अध्याय में होगा। इसमें सामान्य परिचय, इतिहास, कला एवं संस्कृति, लोक एवं समाज, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, न्याय व्यवस्था एवं अन्य विभाग, कृषि, बागवानी, सिंचाई एवं संलग्न गतिविधियां, आर्थिक परिदृश्य, राजनीतिक परिदृश्य एवं स्थानीय स्वशासन, शिक्षा, चिकित्सा तथा जन स्वास्थ्य सेवायें, पर्यटन, परिवहन एवं संचार तथा विविध जानकारी होगी।

विज्ञापन
Hathras Digital gazetteer will be prepared of 11 chapters
कलेंक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम अर्चना वर्मा - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

हाथरस जिले का नया डिजिटल गजेटियर तैयार किया जाएगा। ग्यारह अध्याय में जिले की संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। 12 जनवरी को इसकी जिला स्तरीय समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। सीडीओ ने बताया कि जिला गजेटियर में 11 अध्यायों की प्रश्नावली तैयार की गई है। जनपद स्तर पर सूचनाएं संकलित कराकर इस गजेटियर में अभिलिखित किया जाना है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गजेटियर ऐसा तैयार किया जाए, जिसे आवश्यकतानुसार अपग्रेड किया जा सकेगा। जिला गजेटियर डिजिटल फार्म में तैयार कर प्रकाशन हेतु जिला गजेटियर विभाग को उपलब्ध कराया जाना है। राज्य स्तर पर सलाहकार परिषद, सलाहकार परिषद की उप समिति आदि में प्रस्तुत कर गजेटियर का प्रकाशन कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने बताया कि जिला गजेटियर तैयार किए जाने के लिए 11 अध्यायों क्रमशः सामान्य परिचय, इतिहास, कला एवं संस्कृति, लोक एवं समाज, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, न्याय व्यवस्था एवं अन्य विभाग, कृषि, बागवानी, सिंचाई एवं संलग्न गतिविधियां, आर्थिक परिदृश्य, राजनीतिक परिदृश्य एवं स्थानीय स्वशासन, शिक्षा, चिकित्सा तथा जन स्वास्थ्य सेवायें, पर्यटन, परिवहन एवं संचार तथा विविध की प्रश्नावली तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को नोडल एवं सह नोडल बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि जो पुराना गजेटियर है उसका अवलोकन किया जाये। जिससे जनपद का एक अच्छा एवं स्पष्ट गजेटियर तैयार हो सके। बैठक के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक प्रभागीय वनाधिकारी, उपकृषि निदेशक, अपर जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला गजेटियर समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


11 अध्याय में होगा नया गजेटियर
नए गजेटियर में 11 अध्याय होंगे। जिसमें सामान्य परिचय, इतिहास, कला एवं संस्कृति, लोक एवं समाज, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, न्याय व्यवस्था एवं अन्य विभाग, कृषि, बागवानी, सिंचाई एवं संलग्न गतिविधियां, आर्थिक परिदृश्य, राजनीतिक परिदृश्य एवं स्थानीय स्वशासन, शिक्षा, चिकित्सा तथा जन स्वास्थ्य सेवायें, पर्यटन, परिवहन एवं संचार तथा विविध जानकारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed