{"_id":"690a310b9a80a7fdc30a67db","slug":"diesel-theft-in-hathras-health-department-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल चोरी बना स्वास्थ्य विभाग के गले की फांस: सीएमओ की कमेटी भंग, डीएम की टीम करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल चोरी बना स्वास्थ्य विभाग के गले की फांस: सीएमओ की कमेटी भंग, डीएम की टीम करेगी जांच
Tue, 04 Nov 2025 10:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 04 Nov 2025 10:30 PM IST
सार
डीएम की टीम में सचिव डाॅ. राजीव गुप्ता व लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा ममता रानी सदस्य हैं। डीएम के निर्देश पर टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के बाहर लगा खराब जनरेटर
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में कोल्ड चेन से शुरू हुआ डीजल चोरी का मामला अब स्वास्थ्य विभाग के गले की फांस बन गया है। सीएमओ द्वारा गठित जांच समिति को भंग कर दिया गया है। केवल डीएम के निर्देशन में गठित टीम ही जांच करेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... अब खुलेगा खेल: डीजल चोरी की जांच को बनी कमेटी, जिस विभाग पर उठी उंगली, उसका अधिकारी रखा जांच कमेटी में
विज्ञापन
एडीएम न्यायिक प्रकाशचंद्र की अध्यक्षता में टीम बनी है, जिसमें सचिव डाॅ. राजीव गुप्ता व लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा ममता रानी सदस्य हैं। डीएम के निर्देश पर टीम ने जांच शुरू कर दी है। 4 नवंबर को प्रकरण से संबंधित दस्तावेज एडीएम तक पहुंचे हैं। पूरे विभाग की लॉग बुक खंगाली जा रही हैं। इधर, इस जांच के शुरू होने से सीएमओ कार्यालय में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... हाथरस सीएमओ आफिस: जनरेटर पांच साल से खराब, हर सप्ताह डल रहा 40 लीटर डीजल, बिजली रही 24 घंटे, फिर भी चलता रहा
4 नवंबर को भी मामले को लेकर सीएमओ कार्यालय में दिनभर गहमा-गहमी रही। डीएम की जांच शुरू होने के कारण स्वास्थ्य अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार 4 नवंबर को तेल से संबंधित दस्तावेज एडीएम के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं। इधर पेट्रोल पंप संचालकों से भी उनके बिल मांगे गए हैं। इस जांच में वाहन चालकों की लॉग बुक भी देखने की संभावना है। एडीएम न्यायिक प्रकाशचंद्र का कहना है कि हमने जांच शुरू कर दी है। दस्तावेज भी मंगवाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें... Hathras News: सीएमओ के फर्जी हस्ताक्षर से चार महीने तक पेट्रोल पंप से आता रहा डीजल, जांच कमेटी गठित