फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Twin brothers from Hathras have their throats slit and are murdered in Rajasthan

Hathras News: हाथरस के जुड़वा भाइयों की राजस्थान में गला रेतकर हत्या

Wed, 21 Oct 2026 01:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Twin brothers from Hathras have their throats slit and are murdered in Rajasthan
जुड़वां भाई विनय व विष्णु का फाइल फोटो। - फोटो : File Photo
सादाबाद के गांव सरोठ मनसा के रहने वाले 13 वर्ष के दो जुड़वा भाइयों विनय और विष्णु चौधरी की राजस्थान के डीग जिले में मंगलवार सुबह बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों पिछले कुछ वर्षों से मां के साथ डीग के बड़ेसरा गांव स्थित अपने ननिहाल में रह रहे थे। उनके निवास से कुछ दूरी पर खाली प्लॉट में दोनों के लहूलुहान शव मिले। सिर में गंभीर चोट थी और गला रेता गया था। पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही यहां परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय परिजनों ने बताया कि बच्चों के पिता निरंजन सिंह फौज में थे। करीब सात वर्ष पहले उनका निधन हो गया था। इसके बाद उनकी पत्नी प्रीति अपने चार बच्चों को लेकर अपने मायके में रह रही थीं। प्रीति का बड़ा बेटा 18 तथा बेटी 15 वर्ष की है। इसके बाद विनय और विष्णु जुड़वा थे। मंगलवार की सुबह छह बजे दोनों टहलने के लिए घर से बाहर गए थे। देर तक न लौटने पर खोजबीन शुरू हुई। घर से कुछ मीटर की दूरी पर खाली प्लॉट में ज्वार-बाजरे की पुंज के बीच दोनों के लहूलुहान शव पड़े थे। प्रारंभिक जांच के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पुरानी रंजिश की दिशा में चल रही जांच

डीग के थाना जनूथर के एसएचओ रामभरोसी मीणा के अनुसार, दोनों की हत्या सिर पर वार और गला रेतकर की गई है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस दोहरे हत्याकांड में पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डॉग स्क्वॉड ने भी जांच की गई। एसपी कांबले शरण गोपीनाथ और एएसपी अकलेश शर्मा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। हाथरस से परिवार के लोग तथा अन्य रिश्तेदार भी डीग पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed