फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Diarrhea attacks in rising heat, increasing sick

Hathras News: बढ़ती गर्मी में डायरिया का वार, बढ़ रहे बीमार

Sun, 28 May 2023 11:55 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 28 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea attacks in rising heat, increasing sick
बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती डायरिया के मरीज।  संवाद - फोटो : samvad
बढ़ती गर्मी में लोग डायरिया के शिकार हो रहे हैं। रविवार को उल्टी, दस्त और पेट में दर्द की शिकायत के चलते करीब 40 मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। चिकित्सक इन मरीजों को उपचार के साथ बचाव की सलाह भी दे रहे हैं।
विज्ञापन




मई महीने में भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह से ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है। दोपहर को तेज धूप के साथ गर्म हवाओं से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। रविवार को बादल छाने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




गर्मी का स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। गर्मी से लोग उल्टी-दस्त और पेट में दर्द के शिकार हो रहे हैं। निजी अस्पतालों से लेकर सरकारी अस्पतालों में इन बीमारियों के बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इन बीमारियों से पीड़ित करीब 40 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन





मेरा बच्चा उल्टी-दस्त से पीड़ित है। उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती है। छुट्टी मिलने पर बच्चे को घर लेकर चली जाऊंगी।
-ममता, तीमारदार



उल्टी-दस्त से ग्रस्त हूं। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती हूं। अभी फायदा महसूस नहीं हो रहा। बहुत कमजोरी महसूस हो रही है।
-मिथलेश देवी, मरीज




बचाव के उपाय
ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। पानी उबालकर पीएं। तरल पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें। बाहर का खाना खाने से बचें। बासी खाना न खाएं। मौसमी फलों और सब्जियां खूब खाएं। ओआरएस घोल का इस्तेमाल करें। जंक फूड का सेवन न करें।





गर्मी से लोग डायरिया के शिकार हो रहे हैं। लोगों इस मौसम में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सफाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए। पानी खूब पीना चाहिए। तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। बाहर के खाने से परहेज करना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर योग्य चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
-डॉ. वरुण चौधरी, फिजीशियन बागला जिला अस्पताल हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed