फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dhun Dhun-tax burnt effigies of Ravana, Meghnad

धूं-धूं कर जले रावण-मेघनाद के पुतले

Tue, 11 Oct 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Tue, 11 Oct 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Dhun Dhun-tax burnt effigies of Ravana, Meghnad
Hathras Road to the Sadabad Dhun Dhun-burning effigies of Ravna - फोटो : अमर उजाला
कस्बा व क्षेत्र में मंगलवार को असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व विजयादशमी धूमधाम से मनाया गया। रामलीला समिति के तत्वावधान में हाथरस रोड पर राम रावण युद्ध लीला का प्रदर्शन हुआ। इस लीला में आखिरकार प्रभु श्रीराम ने रावण को युद्ध में परास्त कर दिया और रावण और मेघनाद के पुतलों पर अग्निबाण छोड़ दिया, जिससे पुतले धूं धूं कर जल उठे। पूरा वातावरण प्रभु श्रीराम के जयजयकारों से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

रावण दहन के बाद माता सीता को साथ लेकर रथ में सवार होकर लौट रहे प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान के स्वरूपों की सपा के शिविर में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने माला पहनाकर, आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया। नगर पंचायत के शिविर के आगे नगर पंचायतकर्मी अनुपम गुप्ता, शैलेंद्र वार्ष्णेय, वीरेंद्र चौहान आदि ने भी रथ पर सवार स्वरूपों की आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया। इसके अलावा श्री वार्ष्णेय युवा वेलफेयर एसोसिएशन ने मेले में मीठे शरबत की प्याऊ लगवायी गयी।
विज्ञापन

इस दौरान रथ के साथ रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश उर्फ लाला गौतम, सतीशचंद्र शर्मा, अशोक अग्रवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुधीर त्यागी, कोतवाली प्रभारी महेशचंद्र यादव, सतेंद्र चौधरी, अशोक फौजी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed