फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   dry coconut shells worth Rs 40 lakhs were sold

Hathras News: 80 रुपये महंगा, फिर भी 40 लाख का बिका सूखा नारियल गोला

Mon, 04 Nov 2024 03:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2024 03:09 AM IST
सार

इस साल गोले की कीमत में 30 फीसदी से अधिक का इजाफा हुआ है। पिछले साल 120 रुपये किलो तक बिकने वाला गोला इस साल 260 रुपये किलो से ऊपर बिक रहा है।
 

विज्ञापन
dry coconut shells worth Rs 40 lakhs were sold
भाई दूज पर गोला खरीदती महिलाए - फोटो : संवाद

विस्तार

भाई दूज पर सूखा नारियल गोला देने की परंपरा दुकानदारों को खूब फल रही है। पिछले साल के मुकाबले 80 रुपये महंगा होने के बाद भी भाई दूज पर 40 लाख रुपये का सूखा नारियल गोला बिक गया।

विज्ञापन


भाई दूज पर इसका अहम प्रयोग होता है। बहनें भाई का टीका गोला देकर करती हैं, लेकिन इस साल गोले के दामों में अचानक इजाफा होने से बहनों के लिए यह महंगा हो गया है। नारियल के सूखे गोले की कीमतों में इस साल बड़ा इजाफा हुआ है। इस साल गोले की कीमत में 30 फीसदी से अधिक का इजाफा हुआ है। पिछले साल 120 रुपये किलो तक बिकने वाला गोला इस साल 260 रुपये किलो से ऊपर बिक रहा है।
विज्ञापन


भाई दूज पर बहन अपने हरेक भाई के लिए अलग-अलग गोला भेंट करती है। अगर किसी कारणवश वह भाई को टीका नहीं कर पाती तो गोले का टीका कर इसे बाद में भाई को भेंट करती हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनपद में सूखे नारियल गोले की कितनी खपत हुई होगी। कारोबारियों की मानें तो जनपद में लगभग 40 लाख रुपये के गोले की खपत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed