फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Desa four children born to Hindu

देश्ा के लिए चार बच्चे पैदा करें हिंदू

Fri, 15 Jan 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन

फायर ब्रांड हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने कहा कि अगर इसी तरह हिंदू अपनी आबादी पर कंट्रोल करते रहे तो वो दिन दूर नहीं, जब उनकी संख्या काफी घट जाएगी। अब भी समय है कि हिंदू कम से कम चार बच्चे पैदा करें, तभी आबादी का संतुलन बन पाएगा। आजादी के पश्चात एक जाति की आबादी जितनी तेजी से बढ़ी है, वह घोर चिंता का सबब है। गो हत्या पर रोक नहीं होगी तो हम कहीं के नहीं रहेंगे। जनसंख्या नियंत्रण के लिए सभी के लिए समान कड़ा कानून होना जरूरी है।

विज्ञापन

मकर संक्रांति के पर्व पर हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में मनाए गए समरसता दिवस के मौके पर शुक्रवार को नगर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में साध्वी ने यह बातें कहीं। यहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी ने भारत मां के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अनेक हिंदू वक्ताओं ने इतिहास से लेकर आजादी के बाद तक की हिंदुओं की दशा का वर्णन कर ध्यान आकर्षित किया। प्राची ने कहा कि आजादी के पश्चात जब से देश का विभाजन हुआ, तभी से देश का दुर्भाग्य प्रारंभ हो गया। देश की छवि खराब करने के लिए तरह तरह के वक्तव्य दिए जाते है। देशद्रोहिता की बात कही जाती है, लेकिन उनका कुछ नहीं बिगड़ता है। देश भक्ति की आग का प्रज्ज्वलन अति आवश्यक है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदू केवल एक या दो संतान पैदा करता है, जिससे आबादी का असंतुलन बढ़ता जा रहा है। इसे रोकना है। कुछ लोग 10-10 बच्चे पैदा कर बेरोजगारी, भुखमरी बढ़ा रहे हैं, इस पर अंकुश लगाना होगा। 

सभा को अभिषेक राना, अभिषेक रंजन आर्य, अनूप वार्ष्णेय, रामवीर सिंह, विक्की, सीमा अग्रवाल, मीरा माहेश्वरी, बाला जैन, शशी वार्ष्णेय, बीना मलिक, पुनीता, विनीता वार्ष्णेय, गौरव, लकी, रानू, अमन, कृष्ण यादव, सचिन पुंढीर, अमित गुप्ता, हर्षित वार्ष्णेय, रिंकू जैन, अवनेश राणा, नरेंद्र सिंह चौहान, पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, देवदत्त वर्मा, उपेंद्र वार्ष्णेय, सुरेंद्र सिंह पुंढीर, पारस गुप्ता, श्याम वार्ष्णेय, गंगाराम कुशवाहा, सुनील गुप्ता, योगेश वर्मा, मुनीपाल सिंह, भद्रपाल सिंह चौहान, अमित चौहान, रितिक गुप्ता, रंजीत पौरुष, उदित पुंढीर, रानू यादव, ब्रजेश चौहान, विवेकशील राघव आदि ने संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed