फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Demonstration of caste certificate for caste certificate

जाति प्रमाण पत्र के लिए धनगर समाज का प्रदर्शन

Sat, 09 Feb 2019 12:22 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sat, 09 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of caste certificate for caste certificate
धनगर जाति के सर्टिफिकेट के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपते धनगर समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
सादाबाद। धनगर जाति के प्रमाण पत्र के लिए शुक्रवार को समाज के सैंकड़ों लोगों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन के बाद लोगों ने एसडीएम ज्योतस्ना बंधु को ज्ञापन सौंपकर प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की।  
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने से पहले हाथरस रोड स्थित मोतीराम धर्मशाला में धनगर समाज के लोगों की बैठक हुई, जिसमें समाज के लोगों ने तहसील प्रशासन द्वारा प्रमाण पत्र जारी न किए जाने पर आक्रोश जताया। बैठक में समाज के लोगों की एकजुटता पर भी बल दिया गया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता छीतर सिंह धनगर और संचालन कवि शिव कुमार दीपक ने किया। बैठक के बाद समाज के लोग नारेबाजी करते हुए तहसील तक पहुंचे और यहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि 15 फरवरी तक  प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मोहन सिंह धनगर, दिनेश बघेल, ओमप्रकाश धनगर, राजवीर सिंह धनगर, जेपी धनगर, बनी सिंह बघेल, डॉ. दरब सिंह, कृष्ण मुरारी धनगर, रतन सिंह, रोशनलाल धनगर, रंजीत सिंह बघेल, प्रवीण धनगर, बलवीर सिंह, ब्रजमोहन, सत्यपाल सिंह, ललितेश कुमार, रामरूप, कमल सिंह वर्मा, महेंद्र सिंह, गेंदालाल, गीता बघेल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed