फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   demand for arrest

संदीप हत्याकांड के शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

Thu, 14 May 2020 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
demand for arrest
कोतवाल से मुलकात करते बसपाई - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

बुधवार को बसपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने कोतवाल अश्वनी कौशिक से मुलाकात की। मुलाकात कर कस्बा में हुए संदीप हत्याकांड पर आपत्ति जाहिर की और शेष नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान बसपाइयों ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए संदीप हत्याकांड में निष्पक्ष विवेचना करने की मांग की।

दरअसल सात मई की सुबह कस्बा के मोहल्ला छिपैटी स्थित एक मकान में 24 वर्षीय युवक संदीप का शव मिला था। जिससे कस्बे में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने शव बरामद कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना की रिपोर्ट मृतक युवक के पिता बनवारी लाल ने चार लोगों के विरुद्ध दर्ज कराते हुए गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन अन्य दो नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। इस कारण बसपाइयों ने शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में बसपा के पूर्व प्रत्याशी बृजमोहन राही, राजपाल सिंह पुनियां, दिनेश देशमुख, लल्लन बाबू एड., विजय सिंह प्रेमी, मेघ सिंह, डॉ. सतीश, वेदपाल कनाड़िया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed