{"_id":"6a2477e222436506a40bdcd6","slug":"delhi-police-brings-murder-accused-under-tight-security-hathras-news-c-56-1-hts1004-149618-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हत्या के आरोपी को कड़ी सुरक्षा में लाई दिल्ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हत्या के आरोपी को कड़ी सुरक्षा में लाई दिल्ली पुलिस
Sun, 07 Jun 2026 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
दप्रकाश हत्याकांड के आरोपी गौरव को इसी वाहन से लेकर आई दिल्ली पुलिस। संवाद
- फोटो : Samvad
प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश हत्याकांड के मुख्य आरोपी गौरव शर्मा को दिल्ली पुलिस कड़ी सुरक्षा में शनिवार की सुबह हाथरस लेकर पहुंची। कोतवाली सदर से हाथरस पुलिस गौरव को न्यायालय लेकर पहुंची, जहां बी-वारंट पर उसे पेश किया गया। कोर्ट ने गौरव का रिमांड मंजूर कर लिया है। उसे अलीगढ़ जेल में दाखिल कर दिया गया है।
गौरतलब है कि छह अप्रैल की रात को दिल्ली वाला चौक निवासी वेदप्रकाश उर्फ सोनू की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन सहपऊ के नाले में उसका शव मिला था। मृतक की बहन ने मोहल्ले के ही दिल्ली वाला चौक निवासी कमल शर्मा व गौरव शर्मा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में हत्या में 18 लोगों के नाम सामने आए, जिनमें से 17 सलाखों के पीछे हैं।
एनकाउंटर के डर से दोनों भाई शहर छोड़कर भाग गए थे। बाद में 19 अप्रैल को नाटकीय ढंग से दिल्ली के अशोक विहार में उनकी गिरफ्तारी हो गई थी। दोनों भाई आर्म्स एक्ट में दिल्ली जेल में बंद थे। बी-वारंट लेकर पुलिस कमल को एक सप्ताह पहले अलीगढ़ जेल में दाखिल करा चुकी है। कोई न कोई बहाना लगाकर गौरव पेश नहीं हो रहा था। दोबारा बी-वारंट पर न्यायालय ने शनिवार की तिथि दी थी। मुकदमे के विवेचक निरीक्षक सतेंद्र राघव ने बताया कि गौरव का भी रिमांड मंजूर हो गया है। अब बयान दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। संवाद