फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Deficiencies were found at the hospital; a team will conduct an investigation.

Hathras News: अस्पताल में मिलीं खामियां, टीम करेगी जांच

Fri, 19 Dec 2025 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 19 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Deficiencies were found at the hospital; a team will conduct an investigation.
प्रारंभिक जांच में मिलीं खामियों के आधार पर रुहेरी स्थित अस्पताल की विस्तृत जांच कराई जाएगी। इस संबंध में डीएम ने एडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय गठित कर दी है।
विज्ञापन





रुहेरी स्थित कृष्ण अस्पताल में अनियमितताओं की शिकायत की गई थी। आरोप था कि बिना किसी सक्षम व विशेषज्ञ चिकित्सक के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। ऑपरेशन भी हो रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने प्रारंभिक जांच कराई थी। 23 नवंबर को टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया था। इसमें टीम ने पाया कि 10 बेड की अनुमति के बावजूद 14 बेड का अस्पताल संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन




इसके साथ ही 23 नवंबर को महिला का गर्भाशय का ऑपरेशन किया गया था, जबकि वहां कोई चिकित्सक उपस्थित नहीं था। दूसरे दिन ऑपरेशन वाले मरीज की देखभाल के लिए भी चिकित्सक होना चाहिए, लेकिन निरीक्षण में वह भी उपस्थित नहीं था। रजिस्टर में भी कमियां पाई गईं थीं। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट को गंभीर मानते हुए डीएम ने एडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम गठित की है, जिसमें एसीएमओ सचिव, एएसपी व डीआई को सदस्य बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






अस्पताल में मिलीं खामियों को देखते हुए जांच कमेटी गठित की है। कमेटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अतुल वत्स, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed