{"_id":"668f35de6b7fa324ab012308","slug":"death-due-to-electric-shock-while-taking-out-the-things-from-wedding-tent-hathras-news-c-108-1-atl1001-101239-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शादी में लगा टेंट का सामान निकालते समय लगा करंट, इकलौते बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शादी में लगा टेंट का सामान निकालते समय लगा करंट, इकलौते बेटे की मौत
Thu, 11 Jul 2024 07:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:01 AM IST
सार
युवक टेंट का सामान निकालने का काम कर रहा था। दीवार के सहारे जा रहे तार में कट होने से टेंट के लोहे के पाइप में करंट आ गया। उस पाइप को पकड़ते ही युवक चिपककर बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन
युवक की मौत
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
शादी समारोह में लगा टेंट का सामान निकालते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
पाली मुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव दताचोली खुर्द निवासी राधेश्याम (25) पुत्र सियाराम रायपुर खास स्थित एक टेंट की दुकान पर काम करते थे। रामघाट थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर में एक शादी समारोह में उसने टेंट लगाया था। 10 जुलाई को टेंट का सामान निकालने का काम चल रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान दीवार के सहारे जा रहे तार में कट होने से टेंट के लोहे के पाइप में करंट प्रवाहित हो उठा। उस पाइप को पकड़ते ही राधेश्याम चिपककर बुरी तरह से झुलस गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन