Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Voters reached the booths, BLAs of political parties were missing

Aligarh News: बूथों पर मतदाता पहुंचे, राजनीतिक दलों के बीएलए नदारद

Sun, 29 Nov 2026 02:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Voters reached the booths, BLAs of political parties were missing
बूथ पर मौजूद बीएलए व मतदाता। अमर उजाला 
अलीगढ़। मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर राजनीतिक दल भले ही सवाल उठाते रहे हों, लेकिन शनिवार को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत आयोजित बूथ दिवस पर उनकी सक्रियता नजर नहीं आई।
विज्ञापन



जिले के सभी 3222 मतदेय स्थलों पर विशेष शिविर लगाए गए। मतदाता अपने नाम जुड़वाने और संशोधन कराने के लिए बूथों पर पहुंचे, लेकिन अधिकांश जगह राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नदारद रहे।
विज्ञापन



दोपहर 12 बजे : नाहर सिंह इंटर कॉलेज

रामघाट रोड स्थित नाहर सिंह इंटर कॉलेज में दोपहर 12 बजे बीएलओ मतदाताओं के आवेदन जमा करने में व्यस्त थे। यहां आने वाले अधिकांश लोग मतदाता सूची में नया नाम शामिल कराने के लिए पहुंचे थे। कई आवेदक पहले ही फॉर्म-6 भर चुके थे, जो बीएलओ एप पर भी उपलब्ध थे। बीएलओ आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उनसे जरूरी सहायक दस्तावेज मांग रहे थे, ताकि सत्यापन किया जा सके। राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त बीएलए यहां दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 12:45 बजे : कृषि फार्म, क्वार्सी

क्वार्सी स्थित कृषि फॉर्म पर भी नाम जुड़वाने के साथ मतदाता सूची में नाम और पते की त्रुटियां ठीक कराने के लिए लोग पहुंच रहे थे। बीएलओ आवेदन लेने और लोगों को प्रक्रिया समझाने में लगे थे। राजनीतिक दलों के बीएलए नजर नहीं आए। यहां भाजपा के एक बूथ अध्यक्ष जरूर मिले, लेकिन वह भी मतदाता सूची से संबंधित काम के सिलसिले में आए थे।


दोपहर 1:30 बजे : बिहारी लाल इंटर कॉलेज, भुजपुरा

भुजपुरा स्थित बिहारी लाल इंटर कॉलेज में दोपहर डेढ़ बजे बूथ पर गहमागहमी थी। लोग वोटर आईडी कार्ड बनवाने और मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की उम्मीद लेकर पहुंच रहे थे। सराय कुतुब की प्रीति ने बताया कि कई बार फॉर्म जमा करने के बावजूद उनका वोटर कार्ड नहीं बन पाया है। भुजपुरा की अस्मा भी वोटर आईडी कार्ड बनवाने आई थीं। वहीं, शहाना ने बताया कि वह पिछले एक साल से वोटर कार्ड बनवाने के लिए प्रयास कर रही हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

बूथ सुपरवाइजर रक्षपाल सिंह ने बताया कि शिविर में सबसे अधिक फॉर्म-6 प्राप्त हो रहे हैं। इस दौरान सपा नेता अश्विनी शर्मा, बादशाह खान, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी भी पहुंचे। जबकि अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि नजर नहीं आए।
क्या कहते हैं दल

बिहारी लाल कॉलेज बूथ पर 40 मतदाताओं के नाम कटे थे। इनका फिर से आवेदन कराया है। अन्य बूथों पर हो सकता है जिस समय विजिट की गई हो वह बीएलए न हो। - अब्दुल हमीद घोषी, महानगर अध्यक्ष, सपा
- हमारा कार्यकर्ता घर घर जाकर काम कर रहा है। बूथ पर मतदाता के आने का इंतजार करना सही नहीं। वोट सही कराने के लिए घर पर पहुंचकर जागरूक कर रहा है। - कृष्णपाल सिंह लाला, जिलाध्यक्ष, भाजपा
- शहर ओर कोल में 50-50 फीसदी बूथों पर बीएलए बन गए हैं। अन्य विधानसभाओं में यह प्रक्रिया तेजी से जारी है। अतरौली और धनीपुर में सभी बूथों पर बन गए हैं। - ठाकुर सोमवीर सिंह, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

- बूथ कैंप के लिए सभी विधानसभा अध्यक्षों को बोला गया है। पार्टी में अधिकांश कार्यकर्ता श्रमिक वर्ग से हैं। इसीलिए उनके स्थान पर बूथों को अन्य प्रतिनिधियों को भेजा गया। - विजेंद्र विक्रम सिंह, अध्यक्ष, बीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed