Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Samad became the winner of Mr. Aligarh Body Building

Aligarh News: मिस्टर अलीगढ़ बॉडी बिल्डिंग के विजेता बने समद

Sun, 29 Nov 2026 02:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Samad became the winner of Mr. Aligarh Body Building
प्रतियोगिता में बॉडी प्रदर्शन करते प्रतिभागी। स्रोत : स्वयं
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश जिम संगठन की ओर से धर्मपुर कोर्टयार्ड मैरिस रोड पर भैया जी क्लासिक सीजन-2 ओपन मिस्टर इंडिया का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर से 178 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मिस्टर अलीगढ़ बॉडीबिल्डिंग के विजेता समद खान रहे। मिस्टर अलीगढ़ मेन फिजिक्स के विजेता आरिफ खान बने।
विज्ञापन




जूनियर मिस्टर इंडिया का खिताब लखनऊ के आरिफ खान ने अपने नाम किया। सीनियर मेन फिजिक्स के विजेता झांसी के इकबाल मलिक रहे। मुंबई के सलमान ओवरऑल चैंपियन बने। उन्हें 31,000 रुपये और सप्लीमेंट देकर ओवरऑल विनर की ट्रॉफी दी गई। यह ट्रॉफी पूर्व एमएलसी पूर्व विधायक विवेक बंसल ने दी।
विज्ञापन


विभिन्न वर्गों के विजेता और निर्णायक मंडल
प्रतियोगिता के 50 किलोग्राम भारवर्ग में नदीम और उबेद ने विजय हासिल की। 60 किलोग्राम वर्ग में शिवम यादव, राहुल सिंह और बिट्टू बेहतर रहे। 70 किलोग्राम वर्ग में कालू सिंह, इसरार अहमद और रोहित सिंह ने तालियां बटोरीं। 80 किलोग्राम वर्ग में रमेश चंद्र, समद खान और अशरफ विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



90 किलोग्राम वर्ग में कपिल सिंह, विवेक गौतम और जावेद खान ने बाजी मारी। मैन फिजिक्स के विजेता राहुल सिंह रहे। चैंपियनशिप के निर्णायक मंडल में इरशाद कुरैशी, सुल्तान खान, जावेद खान, शालू चौहान और नवीन चौधरी शामिल रहे। आर्गनाइजर टीम में मुजाहिद असलम, विनीत यादव, कपिल सेंगर, विवेक गौतम, जावेद खान, प्रदीप बघेल और ऋषभ केला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed