फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of staff in hospital toilet

हॉस्पिटल के शौचालय में स्टाफ का शव: नर्सिग होम में मचा हड़कंप, परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर, जांच शुरू

Fri, 08 Sep 2023 06:05 PM IST
चमन शर्मा धवन वशिष्ठ, अमर उजाला, हाथरस
धवन वशिष्ठ, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 08 Sep 2023 06:05 PM IST
सार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के तमन्ना गढ़ी निवासी 28 वर्षीय आर्यन पुत्र शेर सिंह बीते कई सालों से आगरा रोड कोतवाली सदर के सामने स्थित बंसल सर्जिकल मेटरनिटी होम में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि रात्रि में उसने ठीक-ठाक ड्यूटी की। शुक्रवार की सुबह आर्यन शौचालय गया, लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी वापस नहीं आया। 

विज्ञापन
Dead body of staff in hospital toilet
मृतक आर्यन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस शहर के कोतवाली सदर के सामने स्थित बंसल सर्जिकल एवं मेटिरनिटी होम के शौचालय में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में स्टाफ का शव मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना के संबंध में कोतवाली सदर पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


हॉस्पिटल
 

 

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के तमन्ना गढ़ी निवासी 28 वर्षीय आर्यन पुत्र शेर सिंह बीते कई सालों से आगरा रोड कोतवाली सदर के सामने स्थित बंसल सर्जिकल मेटरनिटी होम में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि रात्रि में उसने ठीक-ठाक ड्यूटी की। शुक्रवार की सुबह आर्यन शौचालय गया, लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी वापस नहीं आया। 

विज्ञापन


पोस्टमार्टम
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर साथी कर्मचारियों ने शौचालय में जाकर देखा, तो संदिग्ध परिस्थितियों में शव शौचालय में पड़ा हुआ था। शव देखकर सभी के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना हॉस्पिटल संचालक को दी। डॉक्टर भी मौके पर आ गए और उन्होंने आर्यन के शव को देखा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस पर अस्पताल प्रशासन द्वारा तुरंत इसकी सूचना मृतक कर्मचारी के परिजनों को दी।  

सूचना पर परिजन भी नर्सिंग होम पहुंच गए। सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों द्वारा कोतवाली सदर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। -शिव कुमार शर्मा, एसएचओ, कोतवाली सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed