फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of a youth found under Dariyapur Bridge

दरियापुर पुल के नीचे मिला युवक का शव

Wed, 09 Oct 2019 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found under Dariyapur Bridge
दरियापुर पुल के नीचे मिला युवक का शव, सनसनी
विज्ञापन

अपनी ससुराल सीकुर जा रहा था मृतक, मंगलवार की सुबह मिला शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव दरियापुर के निकट पुल के नीचे खैर क्षेत्र के गांव बिसारा निवासी युवक का शव मिला। वह सीकुर अपनी ससुराल जा रहा था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया।
जनपद अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र के गांव बिसारा निवासी ज्ञानेंद्र सिंह (45 वर्ष) पुत्र हेमराज सिंह रविवार की दोपहर को घर से निकले थे। सोमवार की रात को करीब साढ़े आठ बजे सासनी के सीकुर निवासी अपने साले मनोज कुमार पुत्र राजकुमार को फोन किया कि वह कुछ ही देर में सीकुर पहुंच रहा है। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी ज्ञानेंद्र सिंह अपनी ससुराल सीकुर नहीं पहुंचे तो साले ने उनका फोन लगाया, लेकिन फोन स्विच ऑफ जा रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह दरियापुर के पुल के पास ज्ञानेंद्र सिंह का शव लोगों को नजर आया। हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजा गया। मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ मनोज शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed