फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DD agriculture noticed for careless work

लापरवाही पर डीडी कृषि को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sun, 17 Jul 2016 10:15 PM IST
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sun, 17 Jul 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। जिलाधिकारी ने जिले में विकास एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए विभागीय अफसरों को कडे़ निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागीय लक्ष्याें की समय से पूर्ति नहीं होने पर सख्त रवैया अपनाते हुए उप निदेशक कृषि को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए।
विज्ञापन


शनिवार को कलेक्ट्रेट में डीएम ने विकास एवं निर्माण कार्यों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य तीन माह के अंदर पूरा करने के लिए प्रभावी रणनीति बनाकर अमल में लाने के बारे में अधिकारियों से स्पष्ट अपेक्षा की।
विज्ञापन


डीएम ने तहसील दिवस के मामलों, कार्यालयों में प्राप्त जनशिकायतों और शासन के लंबित संदर्भों को प्रत्येक स्थिति में एक सप्ताह के अंदर निपटाने के लिए सभी अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए और आगाह किया कि कोताही मिलने पर जिम्मेदार अफसरों के विरुद्ध सख्त एक्शन लेते हुए उनके वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्तूरबा स्कूलाें की जांच के आदेश
डीएम ने जिले के लोहिया ग्रामों में शत-प्रतिशत पात्र लोगों को विभागीय योजनाओं से संतृप्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जिले में बड़ी निर्माण परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन तकनीकी अधिकारियों और जिला स्तरीय अधिकारियों की संयुक्त टीम से कराने के सीडीओ को निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा की कार्य प्रगति पर चिंता व्यक्त कर विकास विभाग में कंट्रोल रूम बनाकर प्रतिदिन समीक्षा करने के लिए पीडी डीआरडीए को निर्देश दिए। उन्होंने जिले में तैनात महिला अधिकारियों के द्वारा सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षण-शिक्षणत्तेर और आवासीय सुविधाओं की जांच कराने के सीडीओ को निर्देश दिए।

इन योजनाओं का लिया जायजा
डीएम ने जिले में समग्र ग्राम विकास योजना, शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, 25 एवं 50 लाख रुपये से अधिक लागत की अपूर्ण सड़क एवं निर्माणाधीन योजनाओं, बीज, खाद, उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण, कामधेनु एवं मिनी कामधेनु योजना, फसल कृषि बीमा योजना, लोहिया ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा, नहरों की सिल्ट सफाई, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पोषण मिशन, ग्रामीण विद्युतीकरण, सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मानक एवं गुणवत्ता सहित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के लिए प्रभावी रणनीति बनाकर अमल में लाएं।


ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर शुक्ला, डीएफओ मधुकर दयाल, सीएमओ डॉ.रामवीर सिंह, डीडी कृषि रामप्रताप, डीपीआरओ जगदीशराम गौतम, डीआईओएस जेके मलिक, कृषि अधिकारी शिव कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राम प्रवेश, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यप्रकाश सहित कई विभागों के अभियंता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed