फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dbgani ! Drinking water , irrigating crops

दबगंई! पीने के पानी से फसलों की सिंचाई

Thu, 19 May 2016 11:58 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dbgani ! Drinking water , irrigating crops
पेयजल की टंकी के नलकूप में लगी लेजम जिससे खेतो की हो रही सिंचाई, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हसायन (हाथरस)। खारे और प्रदूषित पानी की समस्या से जूझते क्षेत्र के गांव बरवाना में करोड़ों खर्च कर बनवाई गई टंकी का पानी ग्रामीणों को पिलाने की बजाय खेतों की सिंचाई में इस्तेमाल हो रहा है। टंकी को बनवाने का मकसद ग्रामीणों को शुद्ध पानी मुहैया कराना था, लेकिन गांव के दबंग लोगों ने पानी पर कब्जा कर लिया है। इस मामले में ग्राम प्रधान पति द्वारा कई बार जल निगम के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन जल निगम के अधिकारी दबंगों के आगे असहाय नजर आते हैं। तीन साल पहले यहां एक सहायक अभियंता से मारपीट की घटना के बाद तो निगम अधिकारियों का हौसला बिल्कुल ही पस्त हो गया है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो टंकी पर तैनात कर्मी भी रात में डयूटी करने के बाद गांव के लोगों को टंकी के नलकूपों की चाभियां देकर चला जाता है। उसके बाद दबंगों द्वारा नलकूपों में पाइप लगाकर खड़ी फसल की सिंचाई की जाती है। बुधवार की दोपहर को खुद मीडिया टीम ने गांव में टंकी के नलकूपों से पाइप लगाकर फसलों की सिंचाई होते हुए देखी।
विज्ञापन


कई बार कर चुके हैं शिकायत
ग्राम प्रधान विमलेश सिंह के पति ठा. रवेंद्र सिंह ने कहा कि जल निगम के अधिकारियों और पंप चालक  द्वारा ग्रामीणों के लिए पेयजल की आपूर्ति करने की बजाय पूरे दिन खेतों में खड़ी फसल की सिंचाई कराई जा रही  है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें गर्मी के सीजन में भी खारा पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान और उनके पति द्वारा पेयजल टंकी के नलकूपों से खेतों की सिंचाई किए जाने की शिकायत की है। अगर शिकायत सही पाई गई तो पंप चालक के खिलाफ  तत्काल कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को पीने के पानी की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
-लोकेश कुमार, अवर अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed