{"_id":"6aa8619f1e1fd4e4340ee139","slug":"dauji-fair-begins-with-ganesh-puja-conch-shells-and-bells-resound-hathras-news-c-56-1-hts1003-154148-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गणेश पूजन के साथ दाऊजी मेला शुरू, गूंजे शंख और घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गणेश पूजन के साथ दाऊजी मेला शुरू, गूंजे शंख और घंटे
Tue, 15 Sep 2026 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
दाऊबाबा के मंदिर में गणेश पूजन करते डीएम, एडीएम व अन्य। संवाद
- फोटो : Samvad
ऐतिहासिक राजकीय लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का सोमवार को गणेश चतुर्थी के दिन गणेश पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। सुबह किला परिसर स्थित श्री दाऊजी मंदिर में मंत्रोच्चारण के बीच भगवान गणेश का पूजन किया गया। इसके बाद मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वज स्थापित किया गया।
परंपरा के अनुसार मेले का विधिवत उद्घाटन बलदेव छठ के दिन किया जाता है, लेकिन इसकी अनौपचारिक शुरुआत गणेश चतुर्थी के दिन से हो जाती है। सोमवार सुबह मंदिर में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने भगवान गणेश और दाऊ बाबा की विधिवत आरती उतारी और जनपद की सुख-समृद्धि के साथ ऐतिहासिक मेले के सकुशल व निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की।
इस दौरान मंदिर परिसर शंखनाद, घंटे-घड़ियाल और दाऊजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। सेवायत पुजारी वेदांत चतुर्वेदी ने डीएम सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों का परंपरागत तरीके से स्वागत किया। संचालन दाऊजी जन्मोत्सव के संयोजक एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हाथरस के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने किया। मौके पर एडीएम प्रशांत तिवारी, एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह, सीओ सिटी हिमांशु माथुर सहित जिले के कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी और गण्यमान्य लोग मौजूद थे।