फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dangerous synthetic color in tomato and soybean sauce

टमाटर और सोयाबीन सॉस में खतरनाक सिंथेटिक कलर

Mon, 22 Jan 2018 11:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Mon, 22 Jan 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dangerous synthetic color in tomato and soybean sauce
नकली टोमेटो सॉस - फोटो : अमर उजाला
 सॉस के साथ बड़े चाव से पेटीज और चाऊमीन खाने वाले लोग सावधान हो जाएं। सॉस में खतरनाक सिंथेटिक कलर की मिलावट की जा रही है। इस कलर को मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताया गया है। इसकी पुष्टि खाद्य सुरक्षा विभाग की लैब ने की है। जांच रिपोर्ट एफडीए प्रशासन को भी प्राप्त हो गई है। 
विज्ञापन


गौरतलब हो कि डीओ देवाशीष उपाध्याय के निर्देशन में एफडीए की टीम ने गत माह रुदायन सासनी से जितेंद्र कुमार शर्मा पुत्र रामकिशोर चतुर्वेदी के यहां से टमाटर स्नैक सॉस और सोयाबीन सॉस का नमूना भरा था। इन दोनों नमूनों को जांच के लिए महकमे की लखनऊ स्थित लैब भेजा गया था। लैब से आई जांच रिपोर्ट में दोनों नमूनों को असुरक्षित करार दिया गया है। सॉस में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिंथेटिक कलर की मिलावट पाई गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा सासनी गेट हाथरस से किशनलाल अग्रवाल पुत्र पाशीराम के यहां से लिया गया पैक्ड दलिया का नमूना भी मिथ्या छाप पाया गया है। पैकिंग के ऊपर बैच नंबर और पैकिंग डेट अंकित नहीं थी। इसके अलावा चक्की बाजर स्थित श्रीराम ऑयल मिल से लिया गया सरसों के तेल का नमूना भी अधोमानक पाया गया है। इस नमूने में एसिडिटी की मात्रा अधिक पाई गई है। मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी हरींद्र सिंह ने बताया कि चारों नमूने फेल हो गए हैं। अब नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रित दूध का नमूना भरा ः एफडीए की टीम ने सोमवार को शहर के अलीगढ़ रोड स्थित नवल नगर इलाके से दूध विक्रेता प्रेम पुत्र वेदप्रकाश निवासी सुल्तानपुर सहपऊ से दूध का नमूना संग्रहित किया। अलीगढ़ रोड पर जन जागरूकता कार्यक्रम भी हुआ, इसमें मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी हरींद्र सिंह ने बताया कि सभी खाद्य व्यापारी अपना खाद्य पंजीयन/लाइसेंस की कॉपी अपने प्रतिष्ठान के दृश्य स्थान पर लगाएं। खुली मिठाइयां न बेचें और न ही खरीदें। तेल से बने खाद्य पदार्थ अखबार में न खरीदे व न बेचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed