{"_id":"67db19abb9cc72423404e182","slug":"danger-of-fire-in-standing-crops-caution-must-be-taken-hathras-news-c-2-1-ali1027-632111-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खड़ी फसलों में आग का खतरा, बरतनी होगी सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खड़ी फसलों में आग का खतरा, बरतनी होगी सावधानी
Thu, 20 Mar 2025 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पकने के कगार पर पहुंच रही है। अगले पखवाड़े से इसकी कटाई शुरू हो जाएगी, लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ इसमें आग लगने का खतरा बढ़ जाएगा। इसके मद्देनजर अग्निशमन विभाग किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है।
हर साल अप्रैल माह में गर्मी तेज हो जाती है। गर्म हवाएं भी चलने लगती हैं। यही वजह है कि खेतों में खड़ी फसल में आग लगने की सबसे अधिक घटनाएं अप्रैल माह में ही सामने आती हैं। पिछले पांच सालों में इस तरह की करीब 300 घटनाएं हो चुकी हैं। अधिकांश घटनाएं खेतों के ऊपर से जा रहे विद्युुत तारों व पास लगे ट्रांसफॉर्मर की चिंगारी से होती हैं। बावजूद इसके विद्युत महकमे की ओर से इन्हें रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जाता, जबकि हर साल आग लगने की घटनाओं में किसानों का भारी नुकसान होता है।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बाक्स,,,,,,,
पिछले पांच सालों में हुईं आग लगने की घटनाएं
वर्ष घटनाएं
अप्रैल 2020- 30 घटनाएं
अप्रैल 2021- 83 घटनाएं
अप्रैल 2022- 87 घटनाएं
अप्रैल 2023- 44 घटनाएं
अप्रैल 2024- 58 घटनाएं
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बॉक्स,,,,,,
किसानों को बरतनी होगी यह सावधानी
-खेतों में लगे ट्रांसफाॅर्मर के आसपास से फसल को हटा दें, ताकि चिंगारी निकलने पर आग न लगे।
-खेत व बुर्जी बिटौरे के आसपास से गुजरने वाले विद्युत तार अगर ढीले हों तो उन्हें कसवाएं।
-आग लगने पर उसे फैलने से रोकने के लिए चारों आरे से फसल को काट दें।
-आग लगने के शुरुआती दौर में पेड़ों की हरी टहनियां तोड़कर पीटने से आग पर काबू पाया जा सकता है।
-घर के चूल्हे की आग को घूरे पर न डालें, बीड़ी आदि को बुझाकर ही फेंके।
-माचिस को बच्चों की पहुंच से दूर रखें, आग से बच्चों न खेलने दें।
-आग लगने पर फायर ब्रिगेड के आने तक किसी गड्ढे में नलकूप चलाकर पानी भर लें, ताकि आग बुझाने में आसानी हो।
-आग लगने पर हेल्पलाइन नंबर 112 व हाथरस फायर स्टेशन के कंट्रोल रूम के नंबर 9454418491 पर कॉल करें।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
वर्जन,,,,,,,,,,
हम किसानों और ग्रामीणों से अपील करते हैं कि वह विशेष तौर पर अप्रैल माह में सावधानी बरतें, क्योंकि इस समय खेतों में फसल खड़ी है और हवाएं तेज चल रही हैं। ऐसे में आग लगने की सूचना तत्काल हमें दें। एहतियात के तौर दी जाने वाली सलाह का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
-आरके वाजपेयी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी।