{"_id":"587918f94f1c1b7940ba992f","slug":"cut-the-roof-of-the-store-to-steal-millions-nuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान की छत काट लाखों की मेवा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान की छत काट लाखों की मेवा चोरी
अमर उजाला, हाथरस
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
नजिहाई बाजार में किराने की दुकान में चोरी के बाद लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चोर बेधड़क होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हर रोज चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। चोरों ने गुरुवार रात को नजिहाई में एक दुकान की छत काट दी और यहां से लाखों की मेवा चोरी कर ले गए।
नजिहाई में चेन गली के रहने वाले विष्णु प्रसाद की किराने की दुकान है। विष्णुप्रसाद सत्यनारायण किराना स्टोर के नाम की इस फर्म पर चोरों की नजर थी। गुरुवार रात को चोर किराना स्टोर की छत पर पहुंचे और छत का पत्थर निकाल दिया।
इसके बाद दुकान में रखी 50 हजार की नकदी उनके हाथ लग गई। चोराें को दुकान के अंदर भारी मात्रा में काजू, किशमिश भी मिले। चोरों ने करीब तीन लाख रुपये की मेवा चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह जब विष्णुप्रसाद दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
गल्ले में रखे रुपये गायब थे। मेवा के बोरे भी नदारद थे। चोरी की बात पता चलने के बाद दुकान के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। चोरी की सूचना पर पुलिस भी पहुंची और जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर कोतवाली सदर सूर्यकांत द्विवेदी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दुकानदार को दिलाया है।