फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   current flow in electric pole, three buffallo die

बिजली के खंभे में दौड़ा करंट, तीन भैंस की मौत

Wed, 22 Jul 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
current flow in electric pole, three buffallo die
ग्राम ऊसवा में करंट से भैंस की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्र के गांव ऊसवा में प्लांट के किनारे बिजली के खंभे में करंट प्रवाहित होने से तीन भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। वहीं, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण विद्युत महकमे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। हालांकि दोपहर बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी रस्म अदा करने गांव पहुंचे।

दरअसल ग्राम ऊसवा निवासी रामवीर पुत्र कालीचरन कृषि के साथ साथ पशु पालन कर अपनी व परिवार की गुजर बसर करता चला आ रहा था। मंगलवार की सुबह रामवीर ने गांव के बाहर प्लांट में अपने पशु बांधे थे। बताते है कि प्लांट के किनारे विद्युत पोल लगा है। जिस पर होकर विद्युत लाइन जा रही है। अचानक लाइन का इंसुलेटर टूट गया। जिससे खंभे में करंट आ गया। जिससे चिपक कर तीन भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर ग्रामीणों का तांता लग गया। जिससे सुना वही घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना के तथ्यों की जानकारी कर पीड़ित को ढांढस बढ़ाया। हालांकि ग्रामीण विद्युत विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed