{"_id":"608d9ffb8ebc3e477a475872","slug":"curfew-silence-on-the-streets-hathras-news-ali2622669150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोरोना कर्फ्यू के चलते बाजार रहे बंद, सड़कों पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोरोना कर्फ्यू के चलते बाजार रहे बंद, सड़कों पर सन्नाटा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना कर्फ्यू के चलते शहर में शनिवार को पूरे दिन बाजार बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दवा, दूध और सब्जी की दुकानें जरूर खुलीं। पुलिस भी गश्त करती रही। पुलिस अधीक्षक ने खुद शहर के कई बाजारों में भ्रमण किया। इधर,कुछ दुकानदारों ने जरूर चोरी छिपे सामान बेचा।
कोरोना कर्फ्यू के चलते पूरे दिन शहर के बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। सार्वजनिक स्थलों पर भी कर्फ्यू जैसे हालात ही रहे। लोग घरों से बाहर नहीं निकले और निकले भी तो बेहद आवश्यक कार्य से। शहर के मुख्य मार्गों पर भी वाहनों की आवाजाही बेहद कम रही। शहर में पुलिस की गस्त रही।
कुछ फैक्टरी खुली, लेकिन वहां मजदूर की संख्या न के बराबर ही रही। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शहर के मुख्य बाजारों पंजाबी मार्केट, घंटाघर, रामलीला मैदान, नजिहाई बाजार, पसरट्टा, गुड़िहाई बाजार, कमला बाजार आदि में पैदल भ्रमण किया और स्थिति का जायजा लिया।