{"_id":"66c6e23460a0c8a94a063f0d","slug":"crocodile-seen-roaming-in-rajbeh-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: कुछ दिन पहले दिखा था तालाब में, अब रजबहे में घूमता नजर आया मगरमच्छ, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: कुछ दिन पहले दिखा था तालाब में, अब रजबहे में घूमता नजर आया मगरमच्छ, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत
Thu, 22 Aug 2024 12:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 22 Aug 2024 12:31 PM IST
सार
करीब एक माह पूर्व गांव के तालाब में छह फुट का मगरमच्छ देखा गया। इसने कई कुत्ते, बकरी और बगुलों को अपना शिकार बनाया। ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम प्रधान और वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़वाने के लिए तालाब को खाली कराने के प्रयास किए।
विज्ञापन
गांव कपसिया के रजबहे में निकला मगरमच्छ
- फोटो : ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ के गांव कपसिया में तालाब के बाद अब रजबहे में भी एक मगरमच्छ देखा गया है, जिससे ग्रामीणों की दहशत बढ़ गई है। यह मगरमच्छ रजबहे की पटरियों पर धड़ल्ले से घूम रहा है। ग्रामीण इसकी वीडियो भी बना रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि करीब एक माह पूर्व गांव के तालाब में छह फुट का मगरमच्छ देखा गया। इसने कई कुत्ते, बकरी और बगुलों को अपना शिकार बनाया। ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम प्रधान और वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़वाने के लिए तालाब को खाली कराने के प्रयास किए। करीब आठ दिन तक पंपसेट चलाकर तालाब का पानी निकलवाया गया, लेकिन बारिश के बाद तालाब फिर भर गया, जिससे मगरमच्छ को निकालने के प्रयास नाकाफी साबित हुए।
विज्ञापन
इस बीच गांव के बाहर से निकलने वाले रजबहे में एक और मगरमच्छ दिखाई दे गया। ग्रामीणों को डर इस बात का है कि वह रजबहे की पटरी पर बकरियों को चराते हैं और वहीं यह मगरमच्छ भी घूमता है।
विज्ञापन
अब मगरमच्छ तालाब से निकलकर रजबहे की ओर चला गया है। हमने इसकी तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया है, जो दिन के साथ रात में भी मगरमच्छ की तलाश कर रही हैं।-दिलीप कुमार, वन क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ।