{"_id":"5ad7914b4f1c1bb56a8b4d9d","slug":"youth-s-death-in-suspected-fear-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या की आशंका
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
शाहरुख का फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला श्रीनगर में अपने घर की छत की पर सो रहे एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली हाथरस गेट में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
शाहरुख खां (20) पुत्र अजीमुद्दीन हलवाई का काम करता था। वह शादी समारोहों में स्टॉल लगाता था। शाहरुख मंगलवार रात को अपने घर की छत पर सो रहा था। घर की छत पड़ोसियों की छतों से मिली हुई है। पिता अजीमुद्दीन के मुताबिक देर रात साढ़े तीन बजे पड़ोसी जाकिर ने छत से आवाज लगाकर शाहरुख की हालत बिगड़ने की बात कही।
इस पर परिजन छत पर पहुंचे तो शाहरुख लेटा हुआ था। पड़ोसी जाकिर व अन्य लोग उसके पास बैठे थे। शाहरुख पेट में तेज दर्द बता रहा था। परिजन उससे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों को मौत की कोई वजह समझ नहीं आई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी डॉक्टरों ने शाहरुख से बातचीत की, लेकिन शाहरुख भी पेट दर्द की कोई वजह नहीं बता सका। उसके पेट पर जख्म का निशान देखने के बाद परिजनों ने गोली या चाकू मारकर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। पोस्टमार्टम में पेट में गहरे आघात के कारण मौत की बात सामने आई है। मामले की जांच में जुटे एसआई घनेंद्र शर्मा के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने या चाकू से हमले की बात साबित नहीं हुई है।