{"_id":"57e964574f1c1bf90a5751a9","slug":"woman-murdered-bodies-dumped-bruised-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव फेंका, चेहरा कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या कर शव फेंका, चेहरा कुचला
अमर उजाला, हाथरस
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर पड़ा महिला का शव देखती पुलिस व अन्य ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की हत्या कर उसका शव आरोपियों ने घंटरबाग-सासनी संपर्क मार्ग गांव रुदायन के पास फेंक दिया। सोमवार की सुबह शव को देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। 35 वर्षीय महिला के गले और पैर पर चोट के निशान हैं। चेहरे को किसी वाहन से कुचला गया है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोमवार सुबह टहलने के लिए निकले कुछ युवाओं ने जब शव को देखा तो तत्काल ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि महिला की उम्र करीब 35 साल है। शरीर पर प्रिंटेड़ हरे रंग की साड़ी तथा हरे रंग का ही पेटीकोट है।
शरीर पर ब्लाउज नहीं है। पैरों में बिछुआ एवं पायजेब हैं। गर्दन तथा पैरों पर काले निशान को देखते हुए हत्या की आशंका लग रही है। उसका सिर किसी वाहन से कुचला गया है। रोड पर बहुत अधिक खून नहीं है। इससे लग रहा है कि पहले हत्या की गई और उसके बाद शव यहां फेंका गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं गांव सुसायत कलां में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पुत्री की हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। पुलिस ने के पति सहित पांच लोगों को नामजद किया है।
एटा जनपद के थाना नया गांव के ग्राम खरसूलिया निवासी सुखेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उसने बेटी पूनम (24) की शादी 3 साल पहले सुसायत कलां निवासी मान सिंह ठाकुर के पुत्र रंजीत सिंह उर्फ कालू के साथ की थी। पूनम के पास पांच साल की पुत्री भी है।
आरोप है कि शादी में दिए दहेज से पूनम की ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। शादी के बाद से ही वह 1 लाख रुपये, पल्सर बाइक और मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर आए दिन बेटी का उत्पीड़न करते थे। कई बार घर से बाहर भी निकाल दिया। 25 सितंबर 2016 की रात बेटी पूनम की पीटकर हत्या कर दी।
क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार त्यागी ने भी गांव पहुंच कर घटना की छानबीन की। रिपोर्ट में मृतका के पति रंजीत सिंह, ससुर मान सिंह, सास कमला, जेठ गजेन्द्र सिंह, जेठानी सुमन को नामजद किया है।