फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Without money to pay for drunk wife and daughter lit

नशे के लिए रुपये नहीं देने पर पत्नी-बेटी को जलाया 

Sun, 20 Mar 2016 12:14 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। नगला गजुआ में एक युवक पर नशे के लिए 200 रुपये नहीं देने पर अपनी पत्नी और बेटी को केरोसिन डालकर जला दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों को बचाया और विवाहिता के परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की खबर पर एसपी भी अस्पताल पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। हाथरस गेट पुलिस ने विवाहिता के पिता की शिकायत पर आरोपी पति, ससुर, सास और ननद के विरुद्ध धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिशें दे रही है। मां-बेटी की हालत उपचार के बाद खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन

अस्पताल में पुलिस को दिए अपने बयान में नगला गजुआ की कुसुमा देवी (27) ने बताया कि उनके पति वेदप्रकाश नशे के आदी हैं। नशे के लिए रुपये नहीं देने पर वह आए-दिन मारपीट करता था। कुछ दिनों पहले तबियत खराब होने पर कुसुमा देवी के पिता रामसेवक निवासी हिम्मतपुर, हाथरस जंक्शन उन्हें देखने पहुंचे थे और चलते समय 200 रुपये देकर आए थे। शनिवार को वेदप्रकाश को रुपयों के बारे में पता चल गया। उसने कुसुमा से रुपये मांगे। नहीं देने पर मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। कुसुमा देवी का आरोप है कि इसके बाद वेदप्रकाश ने उनके ऊपर केरोसिन डाल दिया। इस समय पांच साल की बेटी लक्ष्मी भी उनके साथ थी, जो आग लगने पर बुरी तरह झुलस गई। 
विज्ञापन

रामसेवक ने हाथरस गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि बेटी कुसुमा की शादी करीब दस साल पहले उन्होंने की थी। तभी से पति वेदप्रकाश, सास कमलेश, ससुरा नारायण उर्फ पप्पू और ननद पूजा उनकी बेटी के साथ मारपीट करते रहते थे। इसे लेकर कई बार ससुरालियाें से उनकी बातचीत भी हुई थी। शनिवार को उन्हें जब बेटी को जलाने की खबर मिली तो वह नगला गजुआ पहुंचे। आग लगाने के बाद सभी ससुराली फरार हो गए। घायल अवस्था में उन्होंने अपनी बेटी और नवासी को अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी के डॉक्टरों के मुताबिक कुसुमा देवी 40 से 50 फीसदी जल चुकी हैं। हालांकि आग की चपेट में शरीर का मुख्य हिस्सा नहीं आने से वह खतरे से बाहर हैं। बेटी लक्ष्मी भी दस फीसदी जली है। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इंस्पेक्टर राजेश्वर प्रसाद त्यागी का कहना है कि पीड़िता महिला के पिता की शिकायत धारा 307 के तहत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed