फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Viral video of viral after rape

दुष्कर्म के बाद युवती का वीडियो किया वायरल

Sat, 13 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला/ हाथरस/सहपऊ।
अमर उजाला/ हाथरस/सहपऊ। Updated Sat, 13 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Viral video of viral after rape
gangrape
कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के साथ पड़ोसी ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।  पीड़ित परिवार ने नामजद युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम एवं आईटी एक्ट के तहत कोतवाली हसायन में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता के भाई ने कहा है कि बीती आठ मई को उनका परिवार बाहर गया हुआ था। इस दौरान उसकी बहन घर पर अकेली थी, तभी पड़ोस का युवक पवन सेंगर किसी बहाने से उसके घर आया। उसने किशोरी को जबरन कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब यह बात परिजनों को बताई तो परिजनों ने उस समय तो लोक लाज के कारण इस मामले में कुछ नहीं किया, लेकिन यह युवक अब युवती को ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन


इसके बाद भी लड़की ने इस व्यक्ति की बात नहीं मानी तो उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को पूरी मामले की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास भी किए, लेकिन युवक फरार हो गया। एसओ हसायन एमएस भाटी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed