{"_id":"57fbcc9b4f1c1b695228ed16","slug":"villagers-put-the-jam-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने लगाया जाम, हत्या का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने लगाया जाम, हत्या का आरोप
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Mon, 10 Oct 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
गांव कपूरा-रंगपुरा के बीच दुर्घटना में युवक की मौके बाद जाम लगाते लोगों को समझाते रमेश्वर उपाध्याय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदपा थाना क्षेत्र के गांव रंगपुरा से कुछ दूरी पर रविवार रात को हुए सड़क हादसे में गांव के संजीव उर्फ पिंकू की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणाें ने शव को कोटा-दाऊजी मार्ग पर रखकर सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए डीएम, एसपी और जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गए।
कई थानों का फोर्स बुला लिया गया और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया गया। वहीं संजीव के भाई बृजेश ने पुलिस से शिकायत करते हुए संजीव की गैर इरादतन हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
रंगपुरा के ग्रामीणों का कहना था कि खनन करने वाले ट्रैक्टर रात के समय लापरवाही से मिट्टी भरकर दौड़ते हैं और निर्दोष लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। कई बार चालक ट्रैक्टर को रोकने वाले पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को भी रौंदने की कोशिश कर चुके हैं। 40 वर्षीय संजीव हाथरस में एक डेयरी पर काम करता था।
विज्ञापन
वह साइकिल से अपने घर लौट रहा था, तभी मिट्टी लेकर लौट रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल रौंद दी। मौके पर ही संजीव की मौत हो गई थी। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। संजीव के दो बेटे व दो बेटी हैं। ग्रामीणों ने मुकदमा दर्ज कराने और परिवार को प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाने की मांग को लेकर जाम लगाया था।
हालांकि डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, एसपी अजयपाल शर्मा और जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय के समझाने और आर्थिक मदद दिलाने के भरोसे पर ग्रामीण पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को शव सौंपने को तैयार हो गए और उन्होंने जाम हटा दिया। संजीव के शव को रात को बागला अस्पताल लाया गया। यहां भी एसडीएम, सीओ और रामेश्वर उपाध्याय देर रात तक डटे रहे।