{"_id":"5b24093d4f1c1bf46e8b7deb","slug":"ven-hits-a-loader-a-girl-killed-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोडर में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवती की मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद।
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस की ओर से आ रही एक मैक्स पिकअप लोडर में शुक्रवार तड़के पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में लोडर सवार 18 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक को आगरा रेफर किया गया है।
घटना के संबंध में जनपद एटा के थाना जलेसर के गांव बछेपुरा निवासी गंगाप्रसाद ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गंगाप्रसाद अनुसार वह परिवार के साथ हरिद्वार जिले के रुड़की में मेहनत मजदूरी करते हैं। बेटी सुुमन की 6 जुलाई को शादी है। इसी सिलसिले में शादी का सामान खरीदकर मैक्स लोडर से पूरा परिवार गांव बछपुरा के लिए आ रहा था।
रात्रि करीब एक बजे ब्रेकर के कारण लोडर चालक ने अचानक ब्रेक लगाए तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने लोडर में जोरदार टक्कर मारी। हादसे में उनकी पत्नी नेकसी देवी, पुत्री सुमन व पूजा, बेटा भोला व पुत्रवधू जूली को काफी चोटें आईं। छोटी बेटी पूजा (18) वर्ष की उपचार के दौरान सीएचसी पर मौत हो गई। नेक्सी देवी को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।