फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Van riders looted the cashier from the trader

वैन सवारों ने व्यापारी से नकदी-जेवर लूटे

Sat, 19 Aug 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 19 Aug 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Van riders looted the cashier from the trader
demo pic
मारुति वैन सवार लोगों ने नगर के एक व्यापारी से 25 हजार की नकदी, सोेने की अंगूठी और मोबाइल फोन लूट लिया। वैन सवार व्यापारी को मारपीट कर खेतों में फेंककर चले गए। इस घटना की रिपोर्ट अज्ञात मारुति वैन सवार लोगों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन


बता दें मोहल्ला मटकोटा निवासी राजकुमार पुत्र मुरारीलाल कासगंज रोड पर चक्की चलाकर आटा आदि बेचने का काम करते हैं। शुक्रवार की रात को करीब आठ बजे वह हाथरस से सामान लाने के लिए पंत चौराहे पर पहुंचे। वहां पर साइड में एक मारुति वैन खड़ी थी, जिसका चालक हाथरस चलो की आवाज लगा रहा था।
विज्ञापन


राजकुमार हाथरस जाने के लिए मारुति वैन में बैठ गए। वैन में चालक के अतिरिक्त कई अन्य युवक भी बैठे थे। हाथरस रोड पर नहर निकलते ही वैन में बैठे युवकों ने राजकुमार को पीटना शुरू कर दिया और उनकी जेब में रखे 25 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी और जेब में रखा मोबाइल फोन लूट लिया। सिकंदराराऊ से पांच किमी दूर हाथरस मार्ग पर ही गांव सूआ मोहनपुर से लुटेरे वैन वापस ले आए और नहर के आगे गांव कमालपुर लिंक रोड पर खेत में  राजकुमार को घायल अवस्था में पटक कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटे-पिटे राजकुमार ने किसी तरह घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने सदर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में लूट की नहीं, बल्कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल प्रमोद कुमार द्विवेदी का कहना है कि रिपोर्ट तहरीर के आधार पर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed