फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two siblings have handed over five thousand women to the poor

दो सगी बहनों ने पांच हजार में दरिंदों के हवाले की महिला

Sat, 05 Aug 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 05 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two siblings have handed over five thousand women to the poor
rape - फोटो : google
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र की रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने अपने ही गांव की दो सगी बहनों पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी बहनें जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त हैं। आर्थिक मदद दिलाने का बहानाकर वह उसे भी इस धंधे में घसीटना चाहती थीं। आरोपी बहनों ने उसकी अस्मत का सौदा भी कर दिया था, लेकिन किसी तरह वह बचकर निकल आई।
विज्ञापन


महिला ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यहीं नहीं पुलिस अधीक्षक को रजिस्ट्री से भेजी गई शिकायत पर भी अधिकारी चुप रहे। हारकर उसे कोर्ट से गुहार लगानी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर हाथरस गेट पुलिस ने शनिवार को आरोपी बहनों और उनके पतियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


महिला का कहना है कि पति के अक्सर बीमार रहने के कारण परिवार गरीबी से जूझ रहा है। गुजारा करने को वह गांव में ही परचून की दुकान करती है। हालांकि इससे परिवार का भरण-पोषण नहीं हो पाता। गांव में रहने वाली दो सगी शादीशुदा बहनों ने पीड़िता से नजदीकी बढ़ाई और फिर उसकी मजबूरी जानने के बाद उसे बिना किसी रिस्क के आर्थिक मदद दिलाने की बात की। पीड़िता इसके लिए तैयार हो गई। करीब महीनेभर पहले दोनों बहने पीड़िता को हाथरस में एक गेस्ट हाउस में ले गईं। यहां एक कमरे में महिला को ले जाने के बाद उन्होंने किसी को फोन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन करने के बाद दो लोग कमरे में आए। इन लोगों ने दोनों बहनों को पांच हजार रुपये दिए। रुपये लेने के बाद दोनों बहनें वहां से चली आईं। कमरे में अकेली रह गई पीड़िता के साथ उसकी अस्मत का सौदा कर चुके दोनों लोग जोर-जबरदस्ती करने लगे। पीड़िता गिड़गिड़ाने लगी। मिन्नतें करने लगी। उसने दोनों लोगों के पैर पकड़ लिए। इस पर दोनों को उस पर दया आ गई। इनमें से एक ने सगी बहनों को फोन किया और जमकर हड़काया। कहा कि इस बार वह किसे ले आईं हैं? इसके बाद आरोपी बहनें गेस्ट हाउस पहुंची और दोनों को पांच हजार रुपये वापस कर दिए। 


पीड़िता ने जब दोनों महिलाओं से उसे दिए धोखे के बारे में पूछा तो वह उखड़ गईं। मुंह बंद रखने की नसीहत देकर कहा कि अगर पीड़िता ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की तो अंजाम बुरा होगा। लोकलाज के भय से महिला काफी दिन तक चुप रही, लेकिन अंदर ही अंदर घुटती रही।   इसके बाद उसने पुलिस और एसपी से  गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी बहनों के अलावा इनमें से इनके पति वीरेंद्र और रामसेवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed