फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two gang members of the vehicle thief gang, one escaped

वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य दबोचे, एक फरार

Tue, 08 May 2018 11:43 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Tue, 08 May 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two gang members of the vehicle thief gang, one escaped
arrested
कोतवाली सादाबाद पुलिस ने स्वाट टीम के सहयोग से वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा 315 बोर, तीन कारतूस, एक मैसी ट्रैक्टर, एक टाटा मैजिक और तीन बाइकें बरामद की हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने पत्रकारों को बताया कि सादाबाद कोतवाली पुलिस देर रात वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस टीम को बस स्टैंड सादाबाद पर जिले की स्वाट टीम मिली, जिसके सदस्यों ने कोतवाली पुलिस टीम को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली है कि मथुरा रोड ईदगाह के पास कस्बा केनिकट तीन युवक चोरी के वाहनों के साथ खडे़ हैं। अगर मौके पर पहुंचकर इनकी घेराबंदी की जाए तो इनको गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो यह लोग पुलिस को देखकर ट्रैक्टर को लेकर भागने के प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस टीम ने इनमें से दो लोगों को मौके पर तत्परता दिखाकर दबोच लिया, जबकि एक मौके से अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया। 
विज्ञापन


पकड़े गए युवकों ने अपने नाम शीलू उर्फ लोकेश पुत्र प्रेमपाल निवासी नगला गजुआ थाना हाथरस गेट और फिरोज पुत्र सफी मोहम्मद निवासी खेरिया गुरुदेव थाना इगलास अलीगढ़ बताए हैं। दोनों की तलाशी के दौरान दो तमंचा 315 बोर और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। इन दोनों ने अपने भागे हुए साथी का नाम मोईन पुत्र मुश्ताज अली निवासी कुरसैना थाना जसवंतनगर जिला इटावा बताया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक मैसी ट्रैक्टर, एक टाटा मैजिक और हीरो होंडा सीडी डीलक्स, दो हीरो होंडा स्पेंलेडर बाइक समेत कुल पांच वाहन बरामद किए हैं, जिन्हें चोरी का बताया जा रहा है। इस मौके पर एएसपी अरविंद कुमार, सीओ सादाबाद योगेश कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed