फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Truck to break into fencing dense fog in railway checkpoint

घने कोहरे में बाड़ तोड़ रेलवे चौकी में घुसा ट्रक

Sun, 28 Jan 2018 12:08 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 28 Jan 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Truck to break into fencing dense fog in railway checkpoint
हादसा - फोटो : Amar Ujala
घने कोहरे के कारण शनिवार सुबह कासगंज से हाथरस की ओ रहा एक ट्रक मेंडू रेलवे फाटक पर फेंसिंग तोड़कर रेलवे चौकी में जा घुसा। हादसे में चौकी में मौजूद गेटमैन बाल-बाल बच गया। हादसे के कारण सिग्‍नल सिस्टम फेल हो गया और दो घंटे तक सड़क यातायात भी बाधित रहा। 
विज्ञापन


शनिवार दोपहर को हुए इस हादसे के बाद मेंडू रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन ने हादसे की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और ट्रक को हटाने की कोशिश में जुट गए। अच्छा यह रहा कि हादसे के बाद ट्रक रेलवे ट्रैक तक नहीं पहुंचा। इस कारण ट्रेनों के आवागमन में कोई दिक्कत नहीं हुई। हालांकि हादसे की वजह से फेल हुए सिगभनल सिस्टम के कारण ट्रेनों को कॉशन लेकर निकाला गया। 
विज्ञापन


हादसे की वजह से ट्रक को हटाने के कारण रेलवे फाटक को दो घंटे तक बंद रखा गया जिसके कारण लोगों को परेशानी हुई। कई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया जा सका। मालूम हो कि इस रूट से मथुरा-कासगंज के लिए दिन में कई पैसेंजर ट्रेन गुजरती हैं। साथ ही कई सुपर फास्ट ट्रेन भी ट्रैक से दिन में गुजरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed